शहरी समृद्धि उत्सवः इंडिया गेट पर लीजिए 20 से ज्यादा राज्यों के जायकों का मजा




आप चूल्हे की रोटी का स्वाद चखना है तो चले जाइए इंडिया गेट पर शहरी समृद्धि उत्सव में। यहां चूल्हे की रोटी के साथ दूसरे राज्यों के अन्य खास जायके चखने को मिल जाएंगे। स्वयं सहायता समूह के बनाए कपड़े, जूलरी और अन्य उत्पाद यहां मिल जाएंगे। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स और नेशनल एसोसिएशन की ओर से आयोजित शहरी समृद्धि उत्सव में देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों के सेल्फ हेल्प ग्रुप और स्ट्रीट फूड वेंडर्स भाग ले रहे हैं। यहां जयपुर स्थित जवाहर सर्किल पार्क के रॉयल राजस्थानी फूड का स्टॉल लगा है। चूल्हे पर बाजरा, मक्का और बेजड़ (जौ, चना और गेहूं मिक्स) की रोटी (राजस्थानी में टिक्कड़) बनाई जाती है। यहां हैदराबाद का मशहूर पत्थर का गोश्त आपको आकर्षित करेगा। गोश्त पकाने वाले फरहान ने बताया कि इसकी खासियत यह है कि यह सामान्य बर्तन में पकने वाले गोश्त से ज्यादा स्वादिष्ट होता है। 17 फरवरी तक चलने वाले उत्सव के संयोजक मयंक मिश्रा ने बताया कि उत्सव में सेल्फ हेल्प ग्रुप और स्ट्रीट वेंडर्स को प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया है। वहीं अरबिंद सिंह ने बताया कि यहां ढेरों जायके हैं।

शहरी समृद्धि उत्सव में ये भी है खास

<img src=\"images/bulletblack.png\"राजस्थान की स्पेशल तंदूरी चाय <img src=\"images/bulletblack.png\"कश्मीर का काहवा <img src=\"images/bulletblack.png\"बिहार का लिट्‌टी चोखा <img src=\"images/bulletblack.png\"दिल्ली की स्पेशल दौलत की चाट <img src=\"images/bulletblack.png\"कर्नाटक की दूध शिकंजी <img src=\"images/bulletblack.png\"बनारस की टमाटर चाट और महादेव जलेबा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2GnGcEp

Leave a comment