राहुल ने नीरज कुंदन को एनएसयूआई का अध्यक्ष नियुक्त किया, फिरोज की जगह लेंगे




नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीरज कुंदन को एनएसयूआई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह फिरोज खान की जगह लेंगे। यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद फिरोज काे पिछले साल अक्टूबर में इस्तीफा देना पड़ा था। कभी जम्मू-कश्मीर एनएसयूआई के अध्यक्ष रहे कुंदन फिलहाल एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव थे। 7 फरवरी को उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2IaGAI1

Leave a comment