बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा; एमपी की कमलनाथ व यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार फैला रही आतंक



लखनऊ. समर्थन के बावजूद बसपा मुखिया मायावती ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है। कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने भी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की तरह गौ हत्या के शक में मुसलमानों पर बर्बर कार्रवाई की है। इनका यह कृत्य बेहद निंदनीय है। मायावती ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों पर हुई राजद्रोह कार्रवाई के बहाने प्रदेश की योगी सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा कि, भाजपा सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय के 14 छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों सरकारी आतंक हैं। यह कार्रवाई निंदनीय है। अब लोगों को फैसला करना होगा कि इन दोनों सरकारों में क्या अंतर है।

ट्विटर पर अपना नाम बदला

हाल ही में ट्विटर पर दस्तक देने वालीं बसपा प्रमुख मायावती ने अब अपना ट्विटर पर आधिकारिक नाम बदल लिया है। मायावती का ट्विटर अकाउंट पहले सुश्री से शुरू होता था, मगर अब मायावती ने अपना ट्विटर अकाउंट @SushriMayawati से बदलकर @Mayawati कर लिया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ट्विटर पर बेहद सक्रिय हैं। ट्विटर पर अपना नाम बदलने के बाद उन्होंने कंग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। एमपी में कांग्रेस तथा यूपी में भाजपा सरकार आतंक फैला रही है। इन दोनों का कृत्य निंदनीय है।

कैग रिपोर्ट पर उठाया था सवाल

राफेल सौदे को लेकर आई कैग रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुएमायावती ने कल कहा था कि, संसद के बजट सत्र के अंतिम दिन आयी राफेल विमान सौदे पर कैग की रिपोर्ट जनता की नजर में आधी-अधूरी है। उन्होंने ट्वीट किया, राफेल विमान सौदे पर बहु-प्रतीक्षित सीएजी रिपोर्ट जनता की नजर में आधी अधूरी। यह न तो सम्पूर्ण और न ही पूरी तरह से सही। भाजपा सरकार में क्यों संवैधानिक संस्थाए अपना काम पूरी ईमानदारी से नहीं कर पा रही हैं? देश चिन्तित है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


बसपा प्रमुख मायावती।

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2SL4VZd

Leave a comment