अख्तर ने किया वापसी का ऐलान, कहा- बच्चों को रफ्तार दिखाने के लिए खेलूंगा



खेल डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आज के बच्चों (युवा खिलाड़ियों) को गेंद की रफ्तार बताने के लिए वापसी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो मैसेज देते हुए कहा है कि वे मैदान पर 14 फरवरी को वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भी लीग क्रिकेट खेलेंगे और आज के बच्चों को गेंद की रफ्तार क्या होती है, ये भी बताएंगे।

  1. शोएब ने कहा, ‘आज के बच्चे मानते हैं कि वे बहुत कुछ जानते हैं (क्रिकेट के बारे में) और वे मेरी गेंदबाजी की गति को भी चुनौती दे सकते हैं। इसलिए, बच्चों मैं वापस आ रहा हूं। मैं भी लीग (क्रिकेट) खेलूंगा और ये बताऊंगा की तेजी होती क्या चीज है।’

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  2. ट्वीट के साथ शोएब ने लिखा, ‘नमस्ते, 14 फरवरी की तारीख है। दोस्तों अपने कैलेंडर को मार्क कर लें। मैं भी आ रहा हूं इस बार लीग खेलने। आखिर इन बच्चों को भी पता चले की तेजी होती क्या है।’

  3. 43 साल के शोएब ने वर्ल्ड कप 2011 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से ही वे एक कमेंटेटर और एक विशेषज्ञ के रूप में क्रिकेट से जुड़े रहे हैं।

  4. क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंदबाज माने जाने वाले शोएब अख्तर ने टेस्ट में 178 और वनडे अंतरराष्ट्रीय में 247 विकेट लिए हैं। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 19 विकेट हासिल किए हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर।

      from Dainik Bhaskar
      http://bit.ly/2SA6mue

Leave a comment