राहुल की आज वलसाड में रैली, इंदिरा-राजीव और सोनिया ने भी चुनावी वर्ष में यहीं से प्रचार शुरू किया था



अहमदाबाद. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को वलसाड के लालडुंगरी गांव में जनआक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। दिसंबर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राहुल का पहला गुजरात दौरा है। इसी रैली से गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत होगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 26 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 2009 के आम चुनाव में कांग्रेस को गुजरात में 11 सीटें मिली थीं।

इंदिरा, राजीव और सोनिया ने भी लालडुंगरी से शुरू किया था प्रचार
कांग्रेस की मान्यता है कि लोकसभा चुनाव का प्रचार गुजरात में लालडुंगरी से किए जाने पर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है। इसके पहले इंदिरा गांधी ने 1980, राजीव गांधी ने 1984 और 2004 में सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत यहीं से की थी। तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी थी।

विधानसभा चुनाव के दौरान 24 जिलों में गए थे राहुल
गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल 24 जिलों में गए थे। उन्होंने कुल 57 रैलियां की थीं। इस दौरान राहुल राज्य के 27 मंदिरों में भी गए थे।

राहुल की रैलियों से कांग्रेस को काफी फायदा हुआ। 2012 में कांग्रेस को 182 में से 60 सीटें मिली थीं, 2017 में उसे 77 सीटें मिलीं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। 2009 में कांग्रेस को 11 सीटें मिली थीं। 2014 में सभी सीटों पर भाजपा जीती थी। (फाइल)


2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल ने गुजरात के 54 जिलों को कवर किया था। (फाइल)

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2GGFbXu

Leave a comment