दुनिया में देश की इज्जत बढ़ी, क्योंकि बिना कांग्रेस के गोत्र वाली सरकार बनी: मोदी




लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

5 साल का काम: सरकारी बिल यूपीए-2 सरकार से ज्यादा पास हुए

यूपीए-2 और एनडीए का सदन में कामकाज

विषय यूपीए-2 एनडीए काम में वृद्धि

शून्य काल में चर्चा 3316 6198 86.91%

बयान कितने आए 598 659 10.20%

तारांकित सवाल के जवाब 650 1169 79.84%

सरकारी बिल पास 181 200 10.49%

प्राइवेट बिल पास 372 1117 200.26%

कमेटी की रिपोर्ट आईं 652 715 9.66%

राहुल गांधी ने संसद में 5 साल में सरकार से एक भी सवाल नहीं पूछा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संसद के बाहर भले ही खूब बोलते हों, पर लोकसभा में 5 साल में उन्होंने एक भी सवाल नहीं पूछा। राहुल सांसद निधि की 61% और पीएम मोदी 63% रकम खर्च कर पाए हैं। सांसद निधि का सर्वाधिक उपयोग करने वाले शीर्ष 50 सांसदों में कांग्रेस के सिर्फ एक सांसद हैं, वो भी 45वें नंबर पर है। पार्लियामेंट्री बिजनेस डॉट काम की रिपोर्ट के मुताबिक सदन में 31 सांसद ऐसे रहे, जिन्होंने 5 साल में एक भी सवाल नहीं पूछा। इनमें राहुल, सोनिया गांधी, लालकृष्ण आडवाणी, शत्रुघ्न सिन्हा, मुलायम सिंह यादव और पूर्व पीएम देवेगौड़ा शामिल हैं। भाजपा के भैरो मिश्र और बीजेडी के कुलमणि की लोकसभा में 100% उपस्थिति रही।

16 में 8 सत्र में 100% काम, सबसे ज्यादा महिला मंत्री बनीं

प्रधानमत्री मोदी ने कहा कि 2014 में मैं उन सांसदों में से एक था, जो बिल्कुल नया था। 3 दशक बाद पूर्ण बहुमत वाली और पहली पूर्ण बहुमत वाली गैर कांग्रेस सरकार 2014 में बनी थी। 5 साल में 8 सत्रों में 100% से ज्यादा काम हुआ है। 16वीं लोकसभा में देश में पहली बार सबसे ज्यादा 44 महिलाएं चुनकर आईं। पहली बार हमारी सरकार में सर्वाधिक महिला मंत्री रही हैं।

लोकसभा में सबसे ज्यादा 171 सांसदों ने किसानों की आत्महत्या पर प्रश्न पूछे

16वीं लोकसभा में 1.42 लाख सवाल पूछे गए। 93% सांसदों की भागीदारी रही। 171 सांसदों ने किसानों पर प्रश्न पूछे। 5 साल में 31,907 बार बहस हुई। भाजपा सांसद भैरो मिश्र 2006 बार बहस में शामिल हुए।

65, 352 बार लोकसभा में व्यवधान हुआ, 589 बार सांसद वेल में पहुंचे

65 हजार 352 बार लोकसभा में व्यवधान हुआ। 589 बार सांसद वेल में पहुंचे, 167 बार वाॅकआउट किया। 309 बार सदन को स्थगित करना पड़ा। 191 बार कोरम पूरा करने के लिए घंटी बजानी पड़ी।

राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, ट्रिपल तलाक और नागरिकता संशोधन बिल फिर अटके

बजट सत्र में विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। बुधवार को धन्यवाद प्रस्ताव पारित करके सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 13 दिन के सत्र में अंतरिम बजट, लेखानुदान और विनियोग तथा वित्त विधेयक पर भी चर्चा नहीं हुई। इन्हें ध्वनिमत से पारित कर लोकसभा को लौटा दिया। राज्यसभा में तीन तलाक बिल और नागरिकता संशोधन विधेयक पास नहीं हो सका।

मेरे भाषण को मल्लिकार्जुन खड़गे से दाना-पानी मिला

मोदी ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे भाषण को दाना पानी खड़गे जी से ही मिलता था। वह पूरे समय सदन में होते हैं, उनमें गजब की ऊर्जा है। हम सबको उनसे यह सीखना चाहिए। खुशी की बात है, देश छठे नंबर की अर्थव्यवस्था है। 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की राह पर है। आज भारत का आत्मविश्वास बेहद बढ़ा है।

5 साल में 1881.25 घंटे काम होना था, पर 1642.33 घंटे ही कामकाज हुआ

16वीं लोकसभा की उत्पादकता 87% रही। लोकसभा को 5 साल में 1881.25 घंटे काम करना था, लेकिन 1642.33 घंटे ही कामकाज हो सका, यानी 500 से ज्यादा घंटे का समय बर्बाद हुआ।

सांसदों की औसत उपस्थिति 80%, भाजपा सांसद 5वें, कांग्रेस के 21वें नंबर पर रहे

लोकसभा में सांसदों की औसत उपस्थिति 80% उपस्थिति रही। पुरुष सांसदों की मौजूदगी 80.44% और महिलाओं की 78.60% रही। पार्टी वार भाजपा सांसद 5वें और कांग्रेस सांसद 21वें स्थान पर रहे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


New Delhi News – the country39s respect has increased in the world because without a congress led government modi

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2IaGOPn

Leave a comment