नई दिल्ली| दिल्ली भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने




नई दिल्ली| दिल्ली भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए दिल्ली के दो लाख नागरिकों के सुझाव एकत्र करने का दावा किया है। पार्टी दिल्ली में 150 सुझाव पेटी लगा कर सुझाव एकत्र कर रही है। इसके अतिरिक्त 6357171717 पर मिस्ड कॉल करके व ई-मेल के माध्यम से लोग अपना सुझाव प्रधानमंत्री व भाजपा को भेज रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय पर ‘संकल्प पत्र: भारत के मन की बात मोदी जी के साथ’ अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि इस बार भाजपा अपने 5 साल किए काम के आधार पर वोट मांगेगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2GnGCdX

Leave a comment