जेफ बेजोस ने 2018 में सबसे ज्यादा 14200 करोड़ रु दान किए, बिल गेट्स से 93% ज्यादा



वॉशिंगटन. दुनिया के सबसे बड़े अमीर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस अमेरिका के सबसे बड़े दानदाता भी बन गए हैं। 2018 में उन्होंने समाज की भलाई के कामों के लिए सबसे ज्यादा 14,200 करोड़ रुपए डोनेट किए। यूएस की क्रॉनिकल ऑफ फिलान्थ्रॉपी मैग्जीन ने उन 50 अमीरों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने पिछले साल सबसे ज्यादा डोनेशन दी। इसमें बेजोस का पहला नंबर है।

  1. 50 सबसे बड़े दानदाताओं की लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स12वें नंबर पर फिसल गए। 2018 में उन्होंने 979.8 करोड़ रुपए दान में दिए। यह 2017 के मुकाबले 97% कम है। 2017 में वो पहले नंबर पर थे। उन्होंने 33,938 करोड़ रुपए की डोनेशन दी थी।

    बिल गेट्स, मिलिंडा गेट्स।

  2. फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान की डोनेशन में 89% कमी आई है। 2018 में उन्होंने 1,519.4 करोड़ रुपए की डोनेशन दी। वो दूसरे से 7वें नंबर पर फिसल गए हैं। 2017 में उन्होंने 14,200 करोड़ रुपए डोनेट किए थे।

    जकरबर्ग।

  3. 2018 में अमेरिका के 5 बड़े दानदाता

    नाम/कंपनी डोनेशन (रुपए)
    जेफ बेजोस, अमेजन 14,200 करोड़
    माइकल ब्लूमबर्ग, ब्लूमबर्ग फाइनेंशियल 5,445.7 करोड़
    पियरे एवं पैम ओमिदयार, ईबे 2,783.2 करोड़
    स्टीफन शैवर्जमैन, ब्लैकस्टोन ग्रुप 2,769 करोड़
    स्टीव एवं कोनी बामर, बामर ग्रुप 2,094.5 करोड़
  4. लिस्ट में शामिल सभी 50 अमीरों ने 2018 में कुल 55,380 करोड़ दान में दिए। यह राशि 2017 के मुकाबले लगभग आधी है। उस साल 50 अमीरों ने 1.04 लाख करोड़ रुपए डोनेट किए थे।

  5. जेफ बेजोस पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं और पहली ही बार में नंबर-1 हो गए हैं। उन्होंने पिछले साल लॉन्च किए बेजोस डे-वन फंड के जरिए जरूरतमंदों की मदद की। इससे पहले सामाजिक कार्यों में पीछे रहने की वजह से बेजोस को काफी निंदा झेलनी पड़ी थी।

  6. जेफ बेजोस लंबे समय से दुनिया के सबसे बड़े अमीर बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 9.65 लाख करोड़ रुपए है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस।


      amazon jeff bezos tops us philanthropy 50 list for 2018 with usd 2billion donation

      from Dainik Bhaskar
      http://bit.ly/2SQB1Tf

Leave a comment