सड़क पर पड़े-पड़े आंसू बहा रही थी 80 साल की एक मां, लोग इग्नोर करके जा रहे थे तभी एक अनजान शख्स ने पास आकर पूछा कारण तो उसने सुनाई- दो बेटों की बेरहमी की दर्द भरी दास्तां



नोएडा बेटों की परवरिश में सारी उम्र खपाने वाली मां को उन्हीं बेटों ने मारपीट कर सड़क पर छोड़ दिया। 80 साल की उम्र में ये महिला सड़क पर पड़े-पड़े आंसू बहा रही थी। यहां तक कि लोग इग्नोर करके चले जा रहे थे। तभी एक अनजान शख्स ने बुजुर्ग के पास जाकर कारण पूछा तो बूढ़ी मां ने अपने दो बेटों की बेरहमी की जो दर्द भरी दास्तां सुनाई, उसे सुनकर हर शख्स का दिल पसीज गया। आइए जानते हैं पूरा मामला….

वृंदावन छोड़ गए बेटे

– पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला का नाम सोना देवी है, उनके दो बेटे हैं। दो दिन पहले बेटों ने उनसे मारपीट की और वृंदावन छोड़कर चले गए। वहां से वह किसी तरह बस में बैठकर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे नोएडा के सेक्टर-31 पहुंच गईं।
– उन्हें रोते हुए देख यहां के एक सुरक्षा गार्ड ने कारण पूछा तो उन्होंने सारी बात बता दी। इसके बाद गार्ड ने उन्हें शिव मंदिर में रखकर देखभाल की। गार्ड की ड्यूटी बदलने का समय आया तो उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी।
– इसके बाद लोगों ने सेक्टर-20 पुलिस को सूचना दी। हालांकि लोगों का आरोप है पीसीआर वहां आई, पर महिला को उसी हालत में छोड़कर वापस चली गई। तब लोगों ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

गार्ड को बताई दर्द भरी दास्तां

– सेक्टर-31 में गार्ड मनीष यादव ने मथुरा की रहने वाली इस बुजुर्ग महिला से उनके बारे में पूछताछ की, तो उन्होंने अपने बेटों की करतूत बताई।
– डीएम बीएन सिंह ने बताया है कि सीएमओ को निर्देशित कर महिला के इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। महिला की देखरेख की व्यवस्था की जा रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


up news : 80 year old mother left in vrindavan by her two son got shelter in noida, security guard became angel to this old women named sona devi from mathura


up news : 80 year old mother left in vrindavan by her two son got shelter in noida, security guard became angel to this old women named sona devi from mathura


up news : 80 year old mother left in vrindavan by her two son got shelter in noida, security guard became angel to this old women named sona devi from mathura

from Dainik Bhaskar
http://bit.ly/2TN0ryl

Leave a comment